Skip to content
Home » लोक प्रशासन की परिभाषा

लोक प्रशासन की परिभाषा

लोक प्रशासन की परिभाषा के PYQ आधारित नोट्स बनाये गए हैं। जिसमें लोक प्रशासन का अर्थ,  प्रशासन का अर्थ, प्रशासन की विशेषताएं, लोक प्रशासन की परिभाषाओं का विवरण है।

लोक प्रशासन की परिभाषा के PYQ आधारित नोट्स बनाये गए हैं। जिसमें लोक प्रशासन का अर्थ,  प्रशासन का अर्थ, प्रशासन की विशेषताएं, लोक प्रशासन की परिभाषाओं का विवरण है। जो TGT Civics, PGT Civics, LT Civics, GIC Political Science, UGC NET Political Science, Political Science Assistant Professor etc. के विगतवर्षों में आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नो पर आधारित है।

लोक प्रशासन का अर्थ

लोक प्रशासन क्या है? जानने को लिए लोक प्रशासन शब्द को समझना होगा। Public Administration ( लोक प्रशासन ) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें Public की उत्पत्ति शब्द लैटिन भाषा के Publicus से हुर्ई है जिसका अर्थ सामान्यतः लोक ( जनता ) से होता है लेकिन लोक प्रशासन में इसका संबंध सरकार से है। तथा Administration शब्द की उत्पत्ति लैटिन के ministore शब्द में Ad उपसर्ग के मिलने से हुई है जिसका अर्थ सेवा प्रदान करना, देखभाल करना या प्रबंध करना होता है। इस प्रकार लोक प्रशासन का शाब्दिक अर्थ लोगों की देखभाल के लिए या उन्हें सेवा प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा किया जाने वाला कार्य या प्रबंधन है।

प्रशासन का अर्थ

  • लोक प्रशासन को समझने से पहले हमें प्रशासन को समझना आवश्यक हैं कि प्रशासन क्या है? इस संबंध में विचारकों के मत निम्न प्रकार हैं।
  • एल. डी. ह्वाइट के अनुसार ” प्रशासन किसी निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत से मनुष्यों का निर्देशन, समन्वयन और नियंत्रण की कला है।”
  • लूथर गुलिक के अनुसार ” प्रशासन का सम्बंध कार्यों को करवाने से है जिससे कि निर्धारित लक्ष्य पूरे किये जा सके।”
  • जे. ए. वीग के अनुसार ” प्रशासन एक चेतनापूर्ण ध्येय की सिद्धि के लिए किया जाने वाला नियोजित कार्य है।”
  • पिफ्नर एंव ग्रेस्थस के अनुसार ” प्रशासन भौतिक और मानवीय संसाधनों का संगठन है। इसके माध्यम से एक निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठित व्यक्तियों का संचालन, समन्वयन एवं निर्देशन किया जाता है ताकि निर्धारित लक्ष्य पूरे किये जा सके।”
  • जे. एम. पिफनर ने प्रशासन को वांछित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मानवीय एवं भौतिक संसाधनों के संगठन और संचालन की संज्ञा दी है।
  • नीग्रो एवं नीग्रो के अनुसार ” प्रशासन का वास्तविक सार वे सेवाये है जो सरकार द्वारा जनता को प्रदान की जाती है।”
  • डी. वाल्डो के अनुसार ” प्रशासन सहकारी मानव प्रयास का एक प्रयास हैं जिसमें तार्किकता का एक उच्च मात्रा मौजूद होती है।”
  • एच. ए. साइमन के अनुसार ” प्रशासन, समान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपसी सहयोग से काम करते समूहों की गतिविधियां है।”
  • आर्ड वे टीड़ के अनुसार ” प्रशासन प्रेरणात्मक आवेग और भावना का केन्द्रीय पॉवर हाउस है जो संस्था को अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए संचालित करता है। “

अतः प्रशासन एक निश्चित उद्देश्य के लिए संगठित व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से सहयोग की भावना से किया जाने वाला कार्य है। डोनाल्ड किंग्सले का कथन है कि प्रशासन राजनीति की एक शाखा है।

प्रशासन की विशेषताएं

विचारकों को उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर हम इस प्रश्न का जबाव जान सकते हैं कि प्रशासन की विशेषताएं क्या हैं? प्रशासन की विशेषताएं निम्न प्रकार हैं –

  1. प्रशासन मानवीय तथा भौतिक संसाधनों का संगठन है।
  2. प्रशासन एक निश्चित उद्देश्यों के लिए किया जाने वाला सामूहिक प्रयास है।
  3. प्रशासन सहयोग की भावना पर आधारित होता है। 
  4. प्रशासन किसी कार्य के लिए उत्तरदायी व्यक्तियों के निर्देशन, समन्वयन और नियंत्रण की कला है।
  5. प्रशासन में उदासीनता का अभाव होता है। दूसरे शब्दों में प्रशासन सदैव चेतनायुक्त होता है।

संस्थागत व्यवस्थापनों के आधार पर प्रशासन के दो प्रकार होते हैं –

  1. लोक प्रशासन
  2. वैयक्तिक प्रशासन

लोक प्रशासन की परिभाषाएं

विद्वानों ने लोक प्रशासन की परिभाषा निम्न प्रकार से दी है। 

  • वुडरो विल्सन ने 1887 में द स्टडी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन नामक एक लेख लिखा जिसके द्वारा उन्होंने लोक प्रशासन को एक अलग विषय के रूप में अध्ययन करने पर जोर दिया। और राजनीति प्रशासन द्विभागीकरण की नींव रखी। इसी कारण इन्हें लोक प्रशासन का जनक या पिता कहा जाता है। इन्होंने लोक प्रशासन को निम्न प्रकार परिभाषित क्या है-
  • “लोक प्रशासन के अंतर्गत वे सभी कार्य आते हैं जिनका उद्देश्य सार्वजनिक नीतियों को पूर्ण करना या कार्यान्वित करना होता है।” अर्थात् लोक प्रशासन विधि या कानून को कार्यान्वित करने का नाम है तथा विधियां या कानून को कार्यान्वित करने की प्रत्येक क्रिया एक प्रशासनिक क्रिया है। इसे ही लोक प्रशासन कहते हैं। इस प्रकार इन्होंने लोक प्रशासन को केवल कार्यों के कार्यान्वयन तक ही सीमित कर दिया। विल्सन की लोक नीति के संबंध में दो मान्यताएं थी। पहला लोक नीति का निर्माण, यह राजनीति कार्य है। और दूसरा लोक नीति का कार्यान्वयन, जो की एक प्रशासनिक कार्य है। इस संबंध में वुडरो विल्सन का कथन है कि लोक प्रशासन राजनीतिक रूप से निर्धारित लक्ष्यों की निष्पत्ति है। 
  • लूथर गुलिक के अनुसार प्रशासन का संबंध कार्यों को करवाने से है। लोक प्रशासन का संबंध सरकार से है। और मुख्य रूप से सरकार की कार्यपालिका शाखा से है, जहां पर की सरकार के अधिकांश कार्य संपन्न होते हैं। यद्यपि इन्होंने सरकार के अन्य अंगों (व्यवस्थापिका व कार्यपालिका) का अप्रत्यक्ष संबंध भी प्रशासन से मना है। इन्होंने लोक प्रशासन को एक शासकीय विज्ञान माना है। लूथरा गुलिक के अनुसार लोक प्रशासन के अंतर्गत शासन से विशेषकर केवल कार्यपालिका पक्ष से संबंधित कार्यों को समाहित किया जाता है।
  • हरवर्ट साइमन ने कहा लोक प्रशासन से अभिप्राय केन्द्रीय, प्रान्तीय और स्थानीय स्तर पर सरकार के कार्यपालिका शाखा द्वारा किये जाने वाले कार्यों से है। इन्होंने विधायी और न्यायिक कार्य को प्रशासन के अन्तर्गत नहीं माना है।
  • विलोबी ने लोक प्रशासन को दो रूपों में परिभाषित किया है। व्यापक अर्थ में लोक प्रशासन का संबंध सरकार से है जिसके अंतर्गत कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा व्यवस्थापिका (विधायिका) के समस्त कार्य आते हैं। और संकीर्ण अर्थ में लोक प्रशासन का संबंध केवल कार्यपालिका के कार्यों से होता है।
  • एल. डी. ह्वाइट के अनुसार लोक प्रशासन में वे सभी कार्य सम्मिलित हैं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक नीति का निर्माण व उसे लागू करना है।
  • डी. वाल्डो के अनुसार लोक प्रशासन राज्य के कार्यों पर प्रबंधन की कला और विज्ञान है जिसे राज्य के मामलों में लागू किया जाता है।
  • मार्शल ई. डिमॉक ने लोक प्रशासन को तीन रूप में परिभाषित किया है। पहला, अध्ययन के विषय के रूप में लोक प्रशासन सरकार के कानून व लोक नीति के बनाने से लेकर उनके क्रियान्वयन तक के कार्यों का परिक्षण करता है। दूसरा,  एक प्रक्रिया के रूप में यह लोक नीति के निर्माण से लेकर अंतिम ईंट को रखने की प्रक्रिया में भाग लेता है। तथा तीसरा, एक व्यवसाय के रूप में यह संगठन निर्देशन, समन्वयन और संचार (संप्रेषण) को सम्पादित करता है। इस प्रकार डिमॉक का मत है कि लोक प्रशासन कहां तक कैसे से संबंधित है। यह परिभाषा लोक प्रशासन को समग्रता में पारिभाषित करती है।
  • नीग्रो ने लोक प्रशासन का वास्तविक सार जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाएं बताया है।

इन्हें भी पढ़ें –

राजनीतिक विज्ञान के सिद्धांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!