Skip to content
Home » राज्य के सिद्धांत से संबंधित विचारकों के महत्वपूर्ण कथन

राज्य के सिद्धांत से संबंधित विचारकों के महत्वपूर्ण कथन

राजनीति विज्ञान में राज्य के सिद्धांत से संबंधित PYQ आधारित महत्वपूर्ण कथन के Notes बनाये गए हैं।जिसमें राज्य के महत्वपूर्ण कथनों की सूची है। जो TGT Civics, PGT Civics, LT Civics, GIC Political Science, UGC NET Political Science, Political Science Assistant Professor, UPPSC etc. के विगतवर्षों में आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नो पर आधारित है।

राज्य के सिद्धांत से संबंधित PYQ आधारित महत्वपूर्ण कथन

  • मैक्स वेबर ने कहा है कि राज्य मानवीय गतिविधि है जो प्रदत्त क्षेत्र के साथ भौतिक बल के वैध उपयोग के एकाधिकार का सफलतापूर्वक दावा करता है।
  • सेबाइन के अनुसार ‘मैकियावेली ने सर्वप्रथम राज्य को वह अर्थ प्रदान किया जो आधुनिक राजनीतिक व्यवहार में उसके साथ जुड़ गया है।’
  • गिलक्राइस्ट का कथन है कि राष्ट्र राष्ट्रीयतायोगित राज्य है।
  • प्लेटो ने कहा कि राज्य व्यक्ति का विराट रूप है। प्लेटो के अनुसार राज्य मानव मस्तिष्क का ही विराट रूप है। राज्य बलूत के वृक्ष या चट्टानों से नहीं निकलते बल्कि निवास करने वाले लोगों के चरित्र का परिणाम होता है।
  • डब्ल्यू. डब्ल्यू. विलोबी ने इस बात पर बल दिया कि राज्य के तत्वों में राजनीतिक आज्ञापालन के लिए लोगों की सामान्य सहमति को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
  • लास्की का कहना है कि प्रत्येक राज्य उसके द्वारा प्रदत्त अधिकारों से जाना जाता है। अर्थात एक राज्य अपने नागरिकों को जिस प्रकार के अधिकार देता है उन्हीं के आधार पर राज्य को अच्छा या बुरा कहा जाता है। राज्य के पास दण्डकारी शक्ति का एकाधिकार होता है।
  • हॉब्स का कथन है कि सबसे निकृष्ट राज्य भी सबसे उत्कृष्ट अराजकतावाद से अच्छा है।
  • जे. एन. फिगिस का कथन है कि मानव समाज राज्य से सम्बंधित व्यक्तियों का बालू का ढेर नहीं है बल्कि समूहों का ऊर्ध्वगामी पदसोपान है।
  • आशीर्वादम ने समाज को ईंट एवं राज्य को सीमेंट की संज्ञा दी है।
  • लासवेल ने राज्य को ‘एक सम्प्रभु भू-क्षेत्रीय समूह’ कहा है।
  • लॉयड और सुसेन रू़डॉल्फ ने भारतीय राजनीति को माँगजन्य व्यवस्था और आदेशात्मक व्यवस्था के बीच संघर्ष का काल कहा है। तथा भारत में राज्य को पॉलिमार्फस माना है जिसका अर्थ विभिन्न रूपों और अभिविन्यास के व्यक्ति होता है।
  • भारत में राज्य राजनीति का अध्ययन मायरोन वीनर ने सर्वप्रथम प्रारम्भ किया। इकबाल नारायण इसके समर्थक हैं।

राज्य से संबंधित दृष्टीकोण और उससे संबंधित प्रवक्ता या विचारक

  • राज्य दमन का एक कृत्रिम चक्र है। – कार्ल मार्क्स
  • राज्य अस्तित्व में है क्योंकि अपराध भी अस्तित्व में है। – हरबर्ट स्पेन्सर
  • राज्य एक जीवधारी है। – हरबर्ट स्पेन्सर
  • राज्य पूर्ण नैतिक विकास की आनश्यक परिस्थितियों का सृजन करता है। – टी. एच. ग्रीन
  • राज्य एक आवश्यक बुराई है। – जे एस मिल
  • राज्य लोगों की इच्छा (सहमति) पर आधारित है। – जॉन लॉक
  • राज्य मानव विवेक का साकार रूप है। – प्लेटो
  • राज्य नैतिकीकरण की एक इकाई है। – अरस्तु
  • राज्य विधि के सृजन हेतु एक इकाई है। – डुग्वी
  • राज्य एक पूर्ण समुदाय है। – अरस्तु
  • राज्य, मानव अवयवी का प्रतिरूप है। – ब्लंटशली
  • राज्य, मानव स्वभाव के सार्वभौम सिद्धांतों की आनुक्रमिक उपलब्धि है। – बर्गेस
  • राज्य , परिवारों और उनके सामूहिक कार्यों का संघ है। – बोदाँ
  • समाज के अन्दर ही राज्य का अस्तित्व है किन्तु वह समाज का रूप भी नहीं है। – लॉस्की
  • समाज वास्तव में एक संविदा है किन्तु राज्य एक साझेदारी है। – एडमंड बर्क
  • राज्य सामाजिक मेहराव का केन्द्रीय पत्थर है। – आर. एम. मैकाइवर
  • राज्य समुदायों का समुदाय है। – लॉस्की
  • राज्य समाजों का समाज है। – ए. डी. लिण्डसे
  • राज्य समाज के संघों का एक संघ के समान है। – फिजिस
  • राज्य व्यक्ति का वृहद् रूप है। – प्लेटो
  • राज्य एक ईश्वरीय कृति है। – हीगल
  • राज्य शक्ति है। – ट्रिट्स्के
  • राज्य एक संपूर्ण आत्मनिर्भर जीवन का उद्देश्य पूरा करने के लिए परिवारों तथा ग्रामों का समूह है। – अरस्तु
  • राज्य केवल समुदाय ही नहीं वरन् यह सर्वोच्च समुदाय भी है। – अरस्तु
  • राज्य किसी निश्चित प्रदेश में कानून के लिए संगठित लोग हैं। – वुडरो विल्सन
  • राज्य एक निश्चित क्षेत्र के अन्दर विधि के लिए संगठित जनता है। – वुडरो विल्सन

अन्य तथ्य

राजनीतिक चेतना – का अर्थ राज्य के प्रति प्रेम दर्शाना, राज्य के आदर्शों और संस्थाओं में विश्वास रखाना तथा राजनीतिक सहभागिता करना है।

पॉलिटिकल मैन नामक पुस्तक का लेखक एस. एम. लिपसेट है। एस. एम. लिपसेट की अन्य पुस्तकें – यूनियन डेमोक्रेसी, द फर्स्ट न्यू नेशन हैं।

नोट – शुरू से राज्य के सिद्धांत के PYQ आधारित नोट्स पढ़ने के लिए  राज्य की परिभाषा पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!